|
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग लगातार जारी है। दोपहर 1 बजे तक 33% से अधिक वोटिंग हो चुकी है और कई पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। दिल्ली में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। दिल्ली चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के अलावा भाजपा और कांग्रेस समेत 29 दल हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 96 महिलाएं शामिल हैं। वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। कुल 2696 स्थानों पर 13 हजार 766 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां दिव्यांगों और महिलाओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
|